Friday, 5 September 2025

 


परछाइयाँ 


वक्त के कदमों तले, बचपन अपनी जड़ों से हमें रोज़ मज़बूती से जीने की प्रेरणा देता है। नाना- नानी और दादी मेरे बचपन की ऐसी कड़ी है, जो एक साये की तरह, हमेशा मेरे साथ रहते हैं। इनके व्यक्तित्व के प्रभाव और तेज मेरे जीवन में हर दिन जीने की लौ को और प्रबल करती है। 

मेरे प्यारे नानाजी को गए हुए एक साल बीत गए। यह कहानी उन सब लोगों के लिए है, जिन्होंने नानाजी के साथ उतना वक्त नहीं बिताया, जितना मैंने।


शीर्षक- 

प्रेम कहानी फल और फूल की जुबानी 

—-

आँगन में खड़ा बचपन अपने आँखों में कुएँ सा भरा पानी लिए रोज़ चौखट पर इंतज़ार किया करता है।

ज़िंदगी किसी के आने और चले जाने से नहीं रुकती है। अनगिनत यादों के बीच चार नीले अपराजिता के फूल आज भी मुझे अतीत के बादल से घेर लेते हैं।

रोज़ सवेरे नहाने के पहले नानाजी फूल तोड़ा करते थे। फूलों की डलिया में नानाजी लाल-लाल अड़हुल, रंग-बिरंगे सदाबहार और नीले - नीले अपराजिता के फूल नानी के पूजा के लिए रोज़ चुन -चुन कर तोड़ा करते थे। जैसे हर फूल से कह रहे हों - “पप्पू माय को खुश करना है”। (मेरे बड़े मामा को नाना जी पप्पू नाम से पुकारा करते थे और क्यूँकि वो बड़े थे नानी का नाम आजीवन पप्पू माय हीं रहा) 

गर्मी के दिनों में, आँगन में धूप के आने से पहले तड़के सुबह , बारिश के मौसम में सर पर गमछा लिए और ठंड के दिनों में  रुक - रुक कर हर टहनी पर मुआयना करते हुए कहते “पप्पू माय आज चार- पाँच फूल हीं खिला है, तोड़ लेते हैं, कल ज़्यादा खिलेगा तो और चढ़ा लेना।”

खेलते - कूदते मैं रोज़ उनके आँगन में आने का इंतज़ार करती थी और मन हीं मन सोचती थी, आज फूलों का डलिया आधा भरेगा या पूरा ? 

नानी ठीक उसी समय हर सुबह फल काटा करती थी। फल हमेशा नानाजी झोले में लाते थे और अन्य सामान के बीच कभी - कभी कुछ फल दब जाया करते थे। कुछ दबे हुए फल नानाजी सस्ते दामों के वजह से भी ख़रीद लिया करते थे। १० - १२ लोगों के परिवार में सबको फल मिले यह बात आज भी आश्चर्यचकित करने वाली है । 

नानी हमेशा फल काटते वक्त सबसे अच्छा और पका हुआ हिस्सा नानाजी के लिए और परिवार के अन्य लोगों के लिए एक स्टील की थाली में रखती थी। और हर दिन ख़ुद सबसे ज़्यादा दबा, ज़्यादा पका हुआ फल ख़ुद खा लिया करती थी। 

नानाजी फूलों को तोड़कर उन्हें पूजा घर में रख आते थे। और नानी हर दिन सूखे फूलों को हटा कर फिर नए फूलों से पूजा घर सजा देती थी। मैं अक्सर सोचती थी, भगवान को नानाजी सीधे फूल क्यों नहीं चढ़ा देते, नानी काम में कितनी व्यस्त है। 

पर कैसे कहती? नानी की मिश्री और किशमिश मेरी जुबान को हमेशा बंद रखती थी । 

प्रेम बिना कहे भी कितना कुछ कहता है। त्याग और समर्पण हर रिश्ते को अनमोल बना देते हैं। 

मेरी समझ तब इतनी गहरी नहीं थी कि मैं नानाजी और नानी के प्रेम को समझ पाती। नानाजी को गए अब एक साल से ज़्यादा हो गया है। 

जीवन के चक्र में हम सब अपने - अपने जगह बंधे हैं ।फिर भी, मेरे आँगन में रोज़ अपराजिता के फूल मुस्कुराते हैं, जैसे मुझे पुकार रहें हैं। बचपन नीले फूल और नीले आसमान सा पूरे जीवन साथ चलता है ।

आँगन में खड़ा बचपन आज भी, अपने आँखों में कुएँ सा भरा पानी लिए रोज़ चौखट पर इंतज़ार किया करता है।

ज़िंदगी किसी के आने और चले जाने से नहीं रुकती है, ये सच है 

पर हर रंग दिल पर एक निशान छोड़ जाता है। 

फलों और फूलों के बीच नानाजी की याद में बीता बचपन आज उनको भावपूर्ण श्रद्धांजलि देता है) 

अमृता

06/09/2025


Tuesday, 18 March 2025

Story of Two Mothers

Story of Two mothers...

It was a bright and sunny day. School had planned parents meet and like all parents both Sumera and Barkha were getting ready with great enthusiasm to meet the teachers. Sumera was a working mother, a meticulous Banking Professional. Diligent and extremely committed to excel in whatever task that was assigned to her. Barkha on the hand was a homemaker.

Tending the plants, helping secure comfort and beauty of the home and its members.

As they got ready to meet the teachers, both Alka and Naina were rather indifferent. Alka was Barkha’s eldest daughter and Naina was Sumera’s second child.

Upon seeing the Maths and Physics score which were rather impressive for Naina Sumera, summoned the teacher in the meeting “I think you are making a mistake in trying to make schoolwork so interesting for the children. After all, they are going to have to spend most of their lives doing things they don’t like. Life is not a fun place. One has to do the boring, the mundane, the drudgery and endless list of dreary duties. My request is to remove the outdoor assignments and field trips to make the children learn about birds and trees. Naina is excellent in Physics and Maths and I think she should be given harder assignments and task sheets to get her better and increase her abilities to solve complex problems so that she is ready for the IIT entrance exams”.

The teacher took a note on the special request and thanked Sumera for her inputs. Meeting ended with flipping time spent on literature and social and behavioural sciences.

The second meeting was scheduled with Alka’s parents. Barkha, was concerned with the low scores that Alka had received for her work. For all subjects Alka’s scores were consistently low and looked concerning. Barkha was gentle and contained in her expressions. She made a remarkable choice and said “I have somehow missed the chance to put much joy and meaning into my own life; please educate my children so that they will do better. These opportunities of field trips and fun learning lessons are a great starters and can open the learning process to newer possibilities. How can I contribute towards Alka’s success so that her scores improve?”

The teacher took a deep breath, and sighed.

She said, she will assign more outdoor lesson plans since Alka’s energy and commitment in sports was commendable.

The meeting ended with warm comments on language and behavioural and social sciences subjects.

As the teacher packed up for the day and began driving back, she couldn’t help herself but feel confused and worried. Meeting and addressing the Parents is never easy. Sumera, Naina’s mother was intelligent, attractive and highly successful. Yet she carried the belief that acing in just subjects will fulfill the demands of learning and help Naina secure admission in IIT. Ultimately she wanted Naina to work for a large MNC in a corporate sector drawing seven figures. She was aiming high. On the other hand, Barkha was low profile Mother. Friendly and caring. She was looking at the expanse of her own life and ensured that no obstacle can impede the development and learning process for Alka. She wanted Alka’s school experience “worthwhile”.

Two kids, Naina and Alka about fourteen years of age on a Saturday morning after the parents teacher meeting, led their thinking about future lives. 

Saturday, 1 March 2025

यादें

 यादें 

——-

लम्बी काली रातों में सिरहाने तले 

ख़्वाब आँखें बुनते रहे 

ख़ामोश साँसों की पनाहों में 

रूह यादों की हिचकियाँ ले 

तुम्हारी उँगलियों में सिल दूँ मैं अपनी उँगलिया 

और छू लें आओ हम, फिर से ये 

गीला आसमान

दर्द बर्फ ना बन जाये

काश….

आज चाँद फिर पिघल जाये


अमृता


Source: https://peterryanart.com.au/product/dreams-can-travel-tonight-print/



Thursday, 27 February 2025

बचपन

 बचपन 

उन्मुक्त, मस्ती में घूमते 

दौड़ते, औंधे मुँह गिरते 

भागते, पेड़ों पर चढ़ जाते 

चींटी पकड़ते 

शीशी में मक्खी फँसाते 

घूमते - घामते 

पापड़ और गेहूँ सुखाते 

तड़के सुबह, कचौड़ी-जलेबी खाते 

चाँपा नल के ठंडे पानी से, पूरे जेठ नहाते 

टपकती छत के नीचे तसला रखते 

और टूटी बाल्टी में, भादो भरते 

चार- पाँच आने लिए गलियों में फिरते 

खट्टे - मीठे बेर को दाँतो तले मसलते 

फिर चौकीं के नीचे घुस जाते 

पके हुए आम एक - एक कर चुनते 

और पूरी दोपहर, आम की गुढ़ली चूसते 

कुएँ पर रखी मिट्टी से बर्तन लीपते 

और सुनहरे- रंगीन मेले में गुम हो जाते 

नानी की टूटी चूड़ियों से दीवार सजाते 

बचपन ……

हमारे टूटे मन को, चुम्बक से चिपकाते 

कभी आसरा, कभी रास्ता दे जाते 

हमें ख़ुद को ख़ुद से रोज़ बचाते


आपकी अमृता

28 फरवरी, 2025


Friday, 14 February 2025

 



Saturday, 8 February 2025

Notes from my Dreams | Time and butterflies

 Notes from my Dreams! 


Time and butterflies.


Last night, I flew to Satkhol. 

To the HWR! To the precise room where we learnt it all. 

I saw you. Each one of you. 

Deepika and Monika and Jyoti and Vranda on the table. Beaming!

Sushmita and Tanya on the Sofa! 

Leaning!

Chirantan and Ayush again on the Floor! 

Vranda at the Center and 

Anil Ji, Barkha and Agatha near the window! 

Riyaz at the corner. 

All of you Seated at the same spot. 

Ameen next to the book wall! 

It was an Immersion 2.0! 

Ameen’s Second  Workshop. 

He started with a connection act. 

Class work to write a two line Jingle. Like one of the activity from last time. He asked to sing this time and asked to attempt putting music in the lines! 

Chirantan was the first to Go! 

I …

Was …

Second 

I was All set …

And suddenly I realised,  I have forgotten my dear notebook in which I had collected all the thoughts from last time! 

I was upset and almost crying and saying how could I miss packing ‘my dear old notebook’! 

Wandering how will I now make the connection and do my 

re-vision! 

I wanted to pack up and say bye ….

And the Alarm rings 

and Reality Said Hi …

How do we catch the time and butterflies!!! 

Amrita 

Jan 20, 2024

प्यार के पंछी

 प्यार के पंछी 

उमर भर आप साथ रहें 

साथ पकायें साथ खायें 

रोज़ रात आपकी पहली रात रहे 

रोमांस में डूबी आपकी हर सुबह- शाम रहे 

कभी ना ख़त्म घर का काम रहे 

प्यार कभी राशन कभी साग- सब्जी रहे 

जो भी रहे ना रहे 

बस आप साथ रहें 

हमेशा 🥰😍❤️

तुम्हारी निकम्मी 

अमृता